नगर परिषद मेधा सूची प्रकाशन में गड़बड़ी
शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका पूर्व में ही शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी संगठन (टीईटी और एसटीईटी) बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार ने की थी । इससे जुड़ी खबर उन्होने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया है कि नरकटियागंज नगर परिषद ने जो औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित किया है उससे मेधा सूची का क्रम अभ्यर्थियो को पता नहीं चल रहा है। उन्होने स्पष्ट किया है कि वर्ग एक से पाँच, छव से आठ और नौ से दस के लिए मात्र मेधा क्रम एक,दो और तीन ही स्पष्ट किया गया है जिससे शिक्षक पद के लिए आवेदन देने वालो की स्थिति स्पष्ट नही हो रही है। संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से प्रकाशित मेधा सूची का सूक्ष्म विश्लेषण करने के उपरान्त औपबंधिक मेंधा सूची में नियमानुसार विषयवार स्थिति स्पष्ट कर प्रकाशित करने की मांग की है।
कांग्रेस फ्लैगशिप माॅनिटरिंग कमिटी की बैठक
स्थानीय शहर के पोखरा चैक निवासी किशोर चैधरी की अबोध बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर अनुमण्डल कांग्रेस फ्लैगशिप माॅनिटरिंग कमिटी की बैठक अध्यक्ष अमित वर्मा की अध्यक्षता में पोखरा चैक स्थित राम जानकी मंदिर अहाता में सम्पन्न हुई । उक्त बैठक मे घटना की निंदा की गयी और पुलिस से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील करते हुए कहा गया है कि यदि अपराधी नही पकड़ा नहीं पकड़ा गया तो ऐसी वारदात की तादाद बढ सकती है। लेकिन पुलिस अपराधियो के नाम पर निर्दोष को नहीं फंसाए। कांग्रेस फ्लैगशिप माॅनिटरिंग कमिटी पुलिस को हर संभव सहायता करेगी। इस बैठक में रमेश कुमार, अफान हसन, दिनेश कुमार, रिजवानुल हक, सोनू दादा, अनिल ओझइया, अमजद अली, मकबूल आलम, पप्पू आलम, धनन्जय यादव, राजेश्वर राम, कफिल शेख, बिकाउ मुखिया, जावेद, गैसुल आजम, जफिर शेख शामिल हुए।
मुम्बई आंतंकी हमले के शिकार के प्रति संवेदना, आन्दोलन स्थगीत: राजेश
शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी संगठन की एक बैठक नरकटियागंज पोखरा चैक स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 26 नवम्बर 12 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शिक्षक नियोजन अधिकार रैली को स्थगीत करने का निर्णय लिया गया। इस बाबत बैठक में कहा गया कि शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के विरूद्ध पटना उच्च न्यायालय में दायर रिट पर सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है। मुम्बई ताज हमला 26 नवम्बर को हुआ था और उसके अभियुक्त को फांसी दे दी गयी है हमारा संगठन मुम्बई पर हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगो के प्रति संवेदना जताते हुए अपने कार्यक्रम की तिथि में बदलाव लाने की घोषणा करता है। शिक्षक नियोजन अधिकार रैली की अगली तिथि की घोषणा शीघ्र्र ही कर दी जाएगी। संगठन की इस बैठक में शशिकान्त शर्मा, प्रशांत अमित, आलोक रंजन, अमीत यादव, आलोक नाथ तिवारी, म. जावेद, रविशंकर कुशवाहा, पवन कुमार,राजू कुमार, दीपक चित्रगुप्त, प्रभू कुमार, विनय मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव और धीरज कुमार उपस्थित रहे।
---------------------------------------
मुहर्रम को लेकर गौनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष किरण शंकर ने की। बैठक में सभी वर्ग के लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी और समाजिक सद्भाव कायम रखने पर बल दिया गया। थानाध्यक्ष ने समाज के प्रबुद्धजनो से ऐसे लागो की सूची देने को कहा गया जिनसे समाज मे विद्वेष फैलने और फैलाने की आशंका हो। शांति समिति की बैठक में मुखिया पूनम देवी, आशिक मियां, गोपी यादव,सूरज सहनी,झुन्नू सिंह समेत अन्य शामिल हुए।
घान चोरी मामला दर्ज
प्रखण्ड के बेलवा मोड़ के बिकाउ तिवारी ने धान चोरी के मामले को लेकर गौनाहा थाना मे एक मामला दर्ज कराते हुए,पांच लोगो को नामजद किया है । इस बाबत बताते है कि बिकाउ तिवारी के खेत मे रखे धान को हरीराज यादव, बाली यादव, बिहारी यादव, दारोगा यादव,केश्वर यादव ने चुरा लिया है । गौनाहा पुलिस ने काण्ड संख्या 60/12 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।
जेठानी,ननद और ससुर पर आरोप
शिकारपुर थाना अन्तर्गत चानकी पिपरा गांव में ससुर,ननद और जेठानी द्वारा मारपीट कर बक्सा को तोडकर 35000 रूपये तथा ासोने का फूल निकाल लेने का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चानकी पिपरा निवासी तपसमुन खातून पति किताबद्दीन खां के ससुर गफ्फार खां,ननद सबरून नेशा और जेठानी रूबीना खातून ने उक्त घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीडि़ता ने शिकारपुर थाना में एक आवेदन देने पहुंची है पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेगीं।
मजदूरी नही देने का आरोप
चनपटिया शुक्ल टोला के मनोज साह, मनोज साह, राजेश साह, रमेंश साह निवासी है और सभी राजमिस्त्री का काम करते है। इन्द्रजीत चैधरी चम्पापुर निवासी पर करीब एक माह पूर्व मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसने तीन माह पूर्व दिल्ली में काम करा कर उसका भुगतान नही दिया है । मजदूरी मांगने पर उन लोगो को मार पीट कर भगा दिया गया है। लेकिन शिकारपुर पुलिस ने इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नही की है।
युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास
स्थानीय शहर स्थित न्यु स्वदेशी सुगर मिल्स में बुधवार को एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया। विषपान के कारण का पता नही चल सका है, हालाकि सरकारी अस्पताल सूत्रो के मुताबिक वह खतरे से बाहर था। मिली जानकारी के अनुसार चीनी मिल में बतौर फीटर रमाशीष शर्मा के पूत्र सोनू को काफी तामझाम के साथ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ विभिन्न दलो के लोग और समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डाॅ.अनिल कुमार मिश्र ने सोनू का इलाज किया। प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त सोनू को शीघ्र ही अस्पताल से हटा दिया गया। सभी काम इतने गोपनीय ढंग से निष्पादित किये गये कि किसी को कानो कान खबर तक नही मिली। इससे स्पष्ट है कि घटना के कारणो का पता परिजनो को थी और उन लोगो ने पुलिस से कुछ छुपा लिया । हालाकि शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में पुलिस को सूचित नही किया है। सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. चन्द्रभूषण ने बताया िक वे अवकाश पर है, लेकिन अस्पताल में मौजूद चिकित्सक सभी प्रकार के रोगियो का इलाज करेंगे। अस्पताल के कर्मियो ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नगर के कई पार्षद और पूर्व पार्षद और गणमान्य सोनू की इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहंुचे थे। फिलहाल उसके परिजनो ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है । सोनू दो भाई है एक दिल्ली रहता है और दूसरे पिता के साथ नरकटियागंज में, इस बाबत खबर यह भी फैलाई गयी कि सोनू ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था।
18 वर्षीय सुलेमान गायब
नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना कें चंेगवना से अपहृत सबरून नेशा की खोज नही कर सकी है अलबŸाा विशुनपुरवा निवासी महमूद मियां के पुत्र सुलेमान मियां के गायब होने की सूचना भी शिकारपुर थाना को मिली हैं, पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुरवा बैरिया निवासी महमूद मियां ने पुलिस को दिये अपने आवेदन में खुलासा किया है कि उसका बेटा सुलेमान 18 वर्ष 25 अक्टूबर 2012 से गायब है और घर नही लौटा है। उसकी तलाश पूरी रिश्तेदारी में कर ली गयी है। इस बाबत शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह से दूरभाष पर संपर्क नही हो पायी मोबाईल बजती रही और वे रिसीव नही कर सके।
सतवरिया में दंगल,चम्पारण के पहलवानो का दबदबा
नरकटियागंज प्रखण्ड के कुण्डिलपुर पंचायत अन्तर्गत सतवरिया गाँव में छठ पर्व के उपरान्त आयोजित मेंले में दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें नेपाल समेंत बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नामवर पहलवानों ने शिर्कत किया। कुश्ती का उद्घाटन कांग्रेस नेता साधू यादव, विधायक सतीश चन्द्र दूबे, कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद वर्मा, श्रीकान्त यादव, उप प्रमुख प्रेमनारायण, राजद के मजहर आलम और अन्य ने किया। उक्त अवसर पर पश्चिम चम्पारण के पहलवानों ने अपना जलवा बिखेरा माल्दा के राष्ट्रपति पहलवान ने गाजीपुर के मोहन पहलवान को, चम्पारण के रामबालक पहलवान ने अयोध्या के शुभनारायण पहलवान को पछाड़ा जबकि तौलाहा केेे इन्दल पहलवान ने गाजीपुर के शत्रुध्न पहलवान से काफी मशक्कत की लेकिन पछाड न सके, मुकाबला बराबरी पर छुटा। कुण्डिलपुर पंचायत में दंगल का आयोजन काफी अर्से से होता आया है। मुखिया अभय कुमार सिंह और युवा कांग्रेस नेता श्रीकान्त कुमार यादव ने बताया कि कुश्ती चम्पारण की मिट्टी में रचा बसा है । इसे देखने के लिए दूर दराज से लोग और कुश्ती से वास्ता रखने वाले लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा था। सतवरिया में मेले सा दृश्य था दुकानदारो ने अपनी दूकाने सजा रखी थी। नरकटियागंज शहर से भी दूकानदार दंगल स्थल पर अपनी दूकाने लगा रखे थे। साधू यादव ने कहा कि कुश्ती बिहार की एक पहचान है यहाँ के पहलवानो को आज भी खलीफा कहा जाता है। आयोजन समिति के आजाद हुसैन, विजय कुमार जायसवाल, योगेन्द्र कुषवाहा, नेक महम्मद शाह सुबोध भारती, रवीन्द्र राजभर व्यास शर्मा, मनोज गुप्ता, रामचन्द्र राय, राहेब लाल पटेल और अशोक राय ने बताया कि यह आयोजन आदर्श नवयुवक संघ मेला समिति के तत्वावधान में किया गया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें