राज्यसभा में लोकपाल रिपोर्ट पेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

राज्यसभा में लोकपाल रिपोर्ट पेश


लोकपाल एवं लोकायुक्तों पर राज्यसभा की प्रवर समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच सदन में पेश की गई। बाद में समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा, "इस मुद्दे के कानूनी पक्ष और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मतभिन्नता को देखते हुए अनुशंसाएं देना एक मुश्किल काम था।" उन्होंने कहा, "विरोधाभासी विचार थे, लेकिन सभी सदस्यों ने राष्ट्रहित में अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं को दरकिनार कर दिया। समिति में जब विधेयक पर चर्चा हुई तो इसे लेकर कोई विवाद पैदा नहीं हुआ।"

समिति ने प्रधानमंत्री को भी लोकपाल के दायरे में लाने की अनुशंसा की है, लेकिन विदेश मामलों, आंतरिक सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों को लेकर प्रधानमंत्री को छूट देने के लिए कहा है। चतुर्वेदी ने कहा, "बहस के बाद विधेयक में 12 संशोधनों की अनुशंसा की गई।"

यह विधेयक पिछले साल शीतकालीन सत्र के आखिरी वक्त में लोकसभा में पारित हो गया था, लेकिन राज्यसभा में यह पारित नहीं हो सका था। इसके मौजूदा स्वरूप को लेकर विभिन्न दलों में मतभिन्नता थी। इसे इस साल बजट सत्र के दौरान प्रवर समिति को सौंपा गया था। समिति ने राज्य लोकायुक्तों को लोकपाल विधेयक से अलग करने की भी सलाह देते हुए इसे राज्यों के 'विवेक' पर छोड़ने के लिए कहा।

कोई टिप्पणी नहीं: