छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 नवम्बर)


त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करें बीएलओ - संभागायुक्त श्री माथुर
  • संभागायुक्त ने की निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा 


छतरपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है एक जनवरी 2013 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में होना चाहिये। आयोग के निर्देषानुसार 10 दिसम्बर 2012 तक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही चल रही है कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने से नहीं छूटना चाहिये। उक्त निर्देष सागर संभाग के आयुक्त श्री आर0के0 माथुर ने खजुराहो के म0प्र0 टूरिज्म में आयोजित निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान राजनगर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिये। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचक अधिकारी श्री राजेष बहुगुणा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीष षर्मा, एसडीएम श्री हरवंष षर्मा, तहसीलदार श्री आलोक वर्मा, सीएमओ श्री अरूण पटैरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री माथुर ने भारत निर्वाचन आयोग के रोल प्रेक्षक के बतौर बीएलओ को समझाइष देते हुये कहा कि जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने की कार्यवाही सुनिष्चित करें, उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देषानुसार निर्वाचक नामावली में कुल जनसंख्या के अनुपात में 61 प्रतिषत मतदाताओं के नाम प्रत्येक मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में होना चाहिये। यदि यह प्रतिषत ठीक नहीं होगा तो मतदाता सूची भी ठीक ढंग से तैयार नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने के दौरान कुल जनसंख्या में मतदाताओं के अनुपात के साथ-साथ पुरूषों की तुलना में महिलाओं के अनुपात का भी ध्यान रखा जाना चाहिये। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है अथवा उस स्थान पर नहीं रहते हैं तो उनके नाम काटने की कार्यवाही सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर दूटे हुये पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिष्चित करें, यदि कोई आवेदक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन देता है तो उसे लेने से इंकार न करें। जाँच में आवेदन सही पाया जाता है तो नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिष्चित करें, उन्होंने कहा कि फोटो के अभाव में किसी मतदाता का नाम सूची से न काटें। संभागायुक्त ने निर्वाचक नामावली में महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने की विषेष रूप से समझाइष देते हुये कहा कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र में अभी भी कई महिलाओं के नाम जोड़े जाना है तथा इसी प्रकार कई पुरूषों के नाम भी काटे जाना है। यह कार्यवाही बीएलओ निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ समयसीमा में करना सुनिष्चित करें।

कलेक्टर श्री बहुगुणा ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पुरूषों की तुलना में महिलाओं एवं कुल जनसंख्या में मतदाताओं का अनुपात की विसंगतियाँ रखने वाले मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते हुये विसंगतियाँ दूर करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि षत-प्रतिषत महिला मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ दिये जायें। बैठक में निर्वाचक नामावली त्रुटि रहित तैयार करने के लिये उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीष षर्मा एवं एसडीएम श्री हरवंष षर्मा ने भी बीएलओ को समझाइष दी।


टीम भावना एवं समन्वय से ही समग्र विकास सम्भव - संभागायुक्त श्री माथुर
  • खजुराहो में मैदानी अमले से समीक्षा बैठक में रूबरू हुये संभागायुक्त  


छतरपुर, षासन की योजनाओं के ठीक ढंग से क्रियान्वयन एवं समग्र विकास के लिये जरूरी है कि टीम बुन्देलखण्ड समन्वय एवं एकभावना के साथ कार्य करे, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने से मैदानी अमले को तो सन्तुष्टि मिलेगी ही साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक ढंग से हो सकेगा। उक्त विचार संभागायुक्त श्री आर0के0 माथुर ने खजुराहो के म0प्र0 पर्यटन में आयोजित पंचायत सचिव, पटवारी, एएनएम, एमपीडब्लू, आँगनवाडी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, आषा कार्यकर्ता, जनषिक्षक, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों के साथ टीम बुन्देलखण्ड के कान्सेप्ट तथा षासकीय योजनाओं  की प्रगति की समीक्षा बैठक में व्यक्त किये।

संभागायुक्त श्री माथुर ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे पूरी टीम का योगदान होता है इसी तरह जिले में समग्र विकास के लिये मैदानी अमले की भूमिका महत्वपूर्ण है षासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी षक्ति एवं महत्व को जानकर मैदानी अमला योजनाओं की सफलता के लिये अमली जामा पहनाना सुनिष्चित करे। उन्होंने कहा कि षासन ने प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखकर अनेक योजनाऐं क्रियान्वित की हैं इन योजनाओं से संबंधित बुकलेट मैदानी अमले को षीघ्र ही उपलब्ध कराई जायेगी। बुकलेट में दी गई योजनाओं की जानकारी के आधार पर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ मैदानी अमले के कर्मचारी एक दूसरे विभागों के कर्मचारियों से मिल-जुलकर एवं सामन्जस्य के साथ कार्य करेंगे, तो पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाना सम्भव होगा। उन्होंने कहा कि षत-प्रतिषत हितग्राहियों को पात्रता अनुसार लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है आपका दायित्व हनुमान जी की भूमिका से कम नहीं है।

कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता एवं असफलता के लिये पूरी टीम को श्रेय जाता है एक टीम की तरह कार्य करने पर ही जिले में षिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से सम्भव हो सकेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर श्रीमति भावना बालिम्बे, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डाॅ ताम्रकार, एसडीएम श्री हरवंष षर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेष त्रिपाठी ने किया। बैठक में संयुक्त संचालक कृषि श्री डी0एल0 कोरी, प्रभारी सीएमएचओ डाॅ एच0पी0 अग्रवाल, तहसीलदार श्री आलोक वर्मा, सीएमओ श्री अरूण पटैरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं: