बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को आस्ट्रेलिया सरकार ने सम्मानित किया है। उनका यह सम्मान भारतीय सिनेमा को दिए असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। 1969 से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अमिताभ बच्चान ने सात हिन्दुस्तानी फिल्म से अपना करियर शुरू किया था।
अमिताभ ने अपने बॉलीवुड जीवन काल में "जंजीर", "दीवार", "कुली", शोले, "डॉन" जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के काफी लोकप्रिय अभिनेता बन गए। अभिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि, बॉलीवुड सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने और भारत-आस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों में मेरे योगदान को लेकर मुंबई में आस्ट्रेलिया सरकार और यहां उसके आयोग ने मुझे सम्मानित किया है, जिससे मैं बहुत खुश हूं।
गौरतलब है कि पिछले साल आस्ट्रेलियाई सरकार ने ब्रिसबेन में "क्वींसलैंड यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी" ने बच्चन को मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें