शिवराजपुर में लगी रात्रि चैपाल
- मुख्यमंत्री ने मोबाइल से किया ग्रामीणें को संबोधित
- प्रभारी मंत्री, संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
छतरपुर, अपने गांव के विकास के लिए लोग गांव में साफ सफाई रखंे, शौचालय बनवायें एवं शासन की योजनाआंे का जागरूक होकर लाभ उठाएं। अपने बच्चांे को स्कूल जरूर भेजें ताकि वे शिक्षित होकर आगे बढ़कर अपने गांव एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकें। उक्त उद्गार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने गत दिवस रात्रि में संभागायुक्त श्री आरके माथुर द्वारा राजनगर विकासखंड के ग्राम शिवराजपुर में आयोजित चैपाल में व्यक्त किये। चैपाल में जिले के प्रभारी मंत्री तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण राज्यमंत्री श्री हरिशंकर खटीक ने मुख्यमंत्री श्री चैहान को फोन लगाया एवं तुरंत ही मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 27 नवंबर को राजनगर में आकर जिले की बरियारपुर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। आयोजित चैपाल में प्रभारी मंत्री श्री खटीक, संभागायुक्त श्री माथुर एवं कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा सहित जिले व संभाग के अन्य अधिकाधिकारियों ने ग्रामीणें की समस्यायें सुनी। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।
प्रभारी मंत्री श्री खटीक ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चैहान जनता को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसी के परिणामस्वरूप शासन- प्रशासन द्वारा आपके ग्राम में आकर रात्रिकालीन चैचाल लगाई गई है। उन्होंने सागर संभाग के आयुक्त श्री माथुर द्वारा प्रतिमाह संभाग के सभी जिलों में नियमित भ्रमण करने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनद्याल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिये संभागायुक्त ने विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाकर सागर संभाग में एक नई अलख जगाई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश शासन किसानों के विकास एवं खेती को फायदे का धंधा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। किसानों को पहले 17 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्जा मिलता था जिसे घटाकर प्रदेश शासन द्वारा अब शून्य प्रतिशत की दर से किसानों को कर्जा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिये लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं बेटी बचाओ अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन गुणात्मक सुधार लाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिये ढेरों योजनायें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की गईं है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विभागीय मद से ग्राम शिवराजपुर में 5 लाख रू. लागत का सामुदायिक भवन एवं 5 लाख रू. लागत की सीमेन्ट कांक्रीट सडक बनवाने की घोषणा की। उन्होंने यहां अगले शैक्षणिक सत्र से माध्यमिक शाला संचालित कराने का आश्वासन दिया।
प्रभारी मंत्री ने चैपाल में बेटियों के पैर पूजन कर लाडली लक्ष्मी योजना की एनएससी वितरित कीं। उन्होंने सिर्फ बेटियो वाले दम्पत्तियों को सम्मानित भी किया। प्रभारी मंत्री के जाने के बाद रात्रि 12 बजे तक संभागायुक्त ने ग्रामीणें की समस्यायें सुनकर उनका निराकरण किया। संयुक्त संचालक कृषि श्री डीएल कोरी ने कृषि विभाग की योजनाओं की बेहद आकर्षक तरीके से किसानों को विस्तृत जानकारी दी। चैपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना वालिम्बे, संयुक्त संचालक मीहला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, भाजपा के जिला अध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत श्रीमती हब्बी बाई अहिरवार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान हमेषा प्रेरणा देता रहेगा-पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह
छतरपुर, वीरता और मित्रता की अनूठी मिषाल कायम करने वाली वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान हमें हमेषा प्रेरणा देता रहेगा। महारानी लक्ष्मीबाई की प्रिय सहेली वीरांगना झलकारी बाई ने मित्र धर्म निभाकर अपने प्राणों की आहूति दी और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्राणों की रक्षा की ऐसी महिलाएं सदैव इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज रहती हैं। आज वैष्वीकरण के दौर में बढ़ रही आपसी कटुता को मिटाने में झलकारी बाई की प्रेरणा काम आती है। उक्त उदगार भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष एवं नपा में सांसद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र प्रताप ंिसह ने कोरी समाज द्वारा आयोजित वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती पर आयोजित एक समारोह में व्यक्त किये।
इस वर्ष कोरी समाज के लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई। समारोह में युवामोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को विषेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कोरी समाज के जिलाध्यक्ष दुर्गा कोरी एवं पार्षद कमला कोरी ने युवानेता के सामने झलकारी बाई की याद में एक गेट बनवाए जाने तथा कोरी समाज द्वारा संचालित धर्मषाला के किचिन के लिये किचिन सेट की मांग जोरदार तरीके से रखी थी। युवानेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने न सिर्फ समाज की मांग पर नगरपालिका परिषद की ओर से गेट बनवाए जाने की घोषणा की बल्कि एक कदम और आगे बढ़ते हुये नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने छतरपुर में एक चैराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई के नाम से करने की घोषणा की। उन्होने कोरी समाज द्वारा रखी गई किचिन सेट की मांग को भी स्वीकार किया और समाज की धर्मषाला के लिये संपूर्ण किचिन सेट देने का वायदा किया। युवानेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की इस सहृदयता पर कोरी समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया और साधूवाद ज्ञापित किया। ज्ञात हो कि वीरांगना झलकारी बाई झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई की प्रिय सहेली थी। उन्होने रानी लक्ष्मीबाई के साथ ऐसा मित्रता धर्म निभाया जिसे आज भी लोग याद करते हैं और जहां भी रानी लक्ष्मी बाई की वीरता की चर्चा होती है वहीं वीरांगना झलकारी बाई का नाम भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज है। कोरी समाज के लोगों ने इस वर्ष वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती पर एक विषाल षोभायात्रा निकाली और कई कार्यक्रम आयोजित किये।
प्रषिक्षित युवक-युवतियों को नपा ने बांटे प्रमाण-पत्र
छतरपुर, नगरपालिका परिषद छतरपुर ने एक सादे समारोह में उन 80 प्रषिक्षित युवक-युवतियों को प्रमाण-पत्र बांटे जिन्होनें नगरपालिका की स्वर्ण जयंती योजना के अंतर्गत् तीन-तीन माह का प्रषिक्षण लेकर स्वरोजगार की दिषा में कदम बढ़ाए। योजना के मुताबिक युवक-युवतियों को प्रमाण-पत्र के साथ ही छः-छः सौ रूपये के चेक भी सौंपे गये। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि प्रषिक्षण पा चुके प्रतिभागी अब अपना-अपना रोजगार स्थापित कर अपने पैरों पर खड़े होंगे और उन्हें किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं होगी। युवामोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष एवं नपा में सांसद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रषिक्षण प्राप्त कर चुके प्रषिक्षणार्थी यह प्रषिक्षण लेने के बाद एक अच्छा समूह बनाए हम उन्हें बैंक से ऋण दिलाने में मदद करेंगे।
ज्ञात हो नगरपालिका परिषद छतरपुर ने स्वर्ण जयंती योजना के अंतर्गत् 40 बेरोजगार युवकों को मोबाईल रिपेयरिंग एवं 40 बेरोजगार युवतियों को ब्यूटीषियन का प्रषिक्षण दिलाया है। किषोर सागर तालाब के पास स्थित अंबेडकर भवन में चले तीन माह के इस प्रषिक्षण षिविर में 40 युवकों ने मोबाईल सुधारने के गुर सीखे तो वहीं 40 युवतियों ने ब्यूटीषियन का कोर्स कर अपनी आजीविका चलाने की दिषा में कदम बढ़ाए। प्रषिक्षण उपरान्त गत दिवस नगरपालिका छतरपुर की ओर से सभी युवक-युवतियों को प्रमाण-पत्र और चेक बांटे गये। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी डीडी तिवारी, सहायक यंत्री अजय सिंह चैहान, सामुदायिक संगठक आरती रावत, नपा मीडिया प्रभारी षंकर सोनी विषेष रूप से उपस्थित थे।
महेबा में हुआ हजारों कतकारियों का समागम
छतरपुर, भाजयुमो के प्रदेष उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में महाराजा छत्रषाल की कर्मभूमि महेबा में एक दर्जन से भी अधिक ग्रामों की हजारों कतकारियों का विषेष समागम आयोजित हुआ। कतकारियों के समागम अवसर पर बुंदेली हृदय सम्राट देषराज पटैरिया के लोक लुभावन लोकगीतों ने खूब समा बांधा और कतकारियों के साथ ही ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। क्तकारियों के समागम अवसर पर युवानेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पवित्र कार्तिक मास में उपासना करने से भगवान कृष्ण की भक्ति तो प्राप्त होती ही है साथ ही ऐसे आयोजनों के माध्यमों से हमें अपनी प्राचीन परंपराओं व संस्कृति को सहेजने का मौका भी मिलता है। एकसाथ एक स्थान पर सभी जातियों से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं जब एक साथ मंगल गीत गाती हैं तो समरसता की भावना अपने आप बढ़ जाती है।
ग्राम महेबा के उपसरपंच राजेन्द्र सिंह रज्जन के प्रयासों से आयोजित हुये कतकारी समागम के इस बृहत कार्यक्रम में ग्राम निवारी, खौंप, खंदेवरा, बारी, लक्षनपुरा, धामची, रामपुर, ढि़लापुर, महेबा सहित कुल 16 ग्रामों की कतकारियों एकत्रित हुई। कृष्ण की आराध्य गोपियां बनी कतकारियों के समक्ष लोकगीत गायक देषराज पटैरिया ने ग्वाला बन कतकारियों को कृष्ण और गोपियों के संवाद वाले मधुर गीतों के माध्यम से भक्ति रस में खूब गोते लगवाए। हास परिहास के बीच दो घण्टे से भी अधिक चले इस कार्यक्रम के अन्त में कतकारियों में दही का दान दिया और कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर रवि लखेरे, बालक प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें