पटना में ओपन थियेटर बनेगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

पटना में ओपन थियेटर बनेगा.


पटना में खुले आसमान के नीचे लोग फिल्म देखने के साथ ही लजीज व्यंजन का मजा ले सकेंगे. शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में ओपन थियेटर, फोर डी थियेटर, म्यूजियम, सायंस सेंटर, रेस्त्रां, फूड क्यिोस्क, ओपन एअर रेस्त्रां, हाट, वाच टावर, साइट डेवलपमेंट, स्काई टनल, सब वे, म्यूजिकल फाउंटेन, चिल्ड्रेन पार्क, फाईन डाइंग रेस्त्रां, फूड कोर्ट, और पेटिंग जू का निर्माण होगा. 

इसके लिए राज्य सरकार इसी माह ग्लोबल टेंडर जारी करने जा रही है. म्यूजियम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वीर बांकुरों से जुड़ी दास्तां से लेकर बिहार की प्राचीन गौरव गाथा तक की तस्वीर पेश की जाएगी. 

नगर विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम (बिडको) शहर के हृदय स्थल शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क (हार्डिग पार्क) में ओपन थियेटर समेत स्काई टनल, म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट और चिल्ड्रेन पार्क के लिए ग्लोबल निविदा निकालने की प्रक्रिया में जुट गया है.  आर्किटेक्ट का बेहतर नमूना पेश करने के लिए इटली, फ्रांस, जर्मनी, कोरिया, जापान और अमेरिका समेत देश के नामी गिरामी बिल्डरों को आमंत्रित किया जाएगा. खुले आसमान के नीचे ओपन थियेटर में 578 लोग एक साथ बैठक फिल्म और लोक नृत्य का लुत्फ उठा सकते हैं. 

बिहार में फिलहाल कहीं भी ऐसा ओपन थियेटर नहीं है. पूरी परियोजना में करीब पांच हजार लोगों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था होगी. नगर विकास विभाग ने इसके लिए कुल 242.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है. निर्माण कार्य 20.35 एकड़ जमीन पर होगा. हार्डिग पार्क सड़क के ऊपर से स्काई टनल का निर्माण होगा. सूत्रों के अनुसार फ्रेंच तकनीक पर पूरा टनल पारदर्शी ग्लास का बना होगा. स्काई टनल बेहतर आर्किटेक्ट का नमूना पेश करेगा. 

इसकी खूबसूरती शहर में चार चांद लगा देगी. स्काई टनल से सड़क पर ट्रैफिक की समस्या नहीं होगी. फोर डी थियेटर में एक साथ 286 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि म्यूजियम में 600 लोग एक साथ प्रवेश कर सकते हैं. रेस्त्रां में 84 व्यक्ति एक साथ लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: