मनु सिंघवी की पार्टी के मीडिया पैनल में वापसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

मनु सिंघवी की पार्टी के मीडिया पैनल में वापसी


कांग्रेस .के पूर्व प्रवक्ता व वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की पार्टी के मीडिया पैनल में वापसी हो गई है। हालांकि उन्हें प्रवक्ता पद नहीं मिला है, लेकिन वह टीवी चैनलों पर अब कांग्रेस का बचाव करते जरूर दिखेंगे। कुछ महीने पहले एक विवादास्पद सीडी के चलते सिंघवी को प्रवक्ता पद गंवाना पड़ा था।


सूत्रों के मुताबिक, सिंघवी की वापसी पार्टी में अच्छे प्रवक्ताओं की कमी को देखते हुए की गई है। दरअसल, मनीष तिवारी के मंत्रिमंडल में जाने से पार्टी को ऐसे मुखर और सधे हुए पैनलिस्ट की जरूरत महसूस हो रही है, जिसे न सिर्फ कानून की अच्छी जानकारी हो, बल्कि वह हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में मजबूती से पार्टी का पक्ष लोगों के सामने रख सके।

कोई टिप्पणी नहीं: