महेश जेठमलानी ने इस्तीफ़ा दे दिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 नवंबर 2012

महेश जेठमलानी ने इस्तीफ़ा दे दिया.


जाने-माने वकील और भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश जेठमलानी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को लिखे पत्र में कहा कि जब तक वे बीजेपी अध्यक्ष हैं उनके लिए नैतिक रूप से कार्यकारिणी में बने रहना गलत है. महेश जेठमलानी जाने माने वकील और बीजेपी के राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी के पुत्र हैं. राम जेठमलानी भी गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाने का विरोध कर चुके है. 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अपना अपना इस्तीफा सौंपते हुए जेठमलानी ने कहा, "मैं बीजेपी और आरएसएस के बारे में नहीं बोलता. मैं निजी तौर पर कहना चाहता हूं कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में मेरे लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने रहना मुमकिन नहीं है." जेठमलानी ने कहा कि नितिन गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का वह बचाव नहीं कर पा रहे हैं. बीजेपी के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि जेठमलानी का पत्र मीडिया में आ गया है.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से की है. गडकरी ने कहा है कि दोनों की बौद्धिक क्षमता एक रही होगी लेकिन स्वामी विवेकानंद ने अपनी सोचने की क्षमता का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण के लिए किया, जबकि दाऊद ने जुर्म का रास्ता अपनाया.

कोई टिप्पणी नहीं: