रिलायंस लेखापरीक्षा का पालन करेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 नवंबर 2012

रिलायंस लेखापरीक्षा का पालन करेगी.


रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी6 गैस क्षेत्र के खर्च की लेखापरीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि लेखापरीक्षा अनुबंध के तहत कंपनी का दायित्व बनता है और उम्मीद है कि कंपनी इसका पालन करेगी।  पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह सरकार और संबंधित पक्ष के बीच हुए अनुबंध से जुड़ा मामला है। लेखापरीक्षा इसका हिस्सा है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को कहा था कि उसने केजी-डी6 क्षेत्र में खर्च के बारे में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की लेखापरीक्षा पर कभी आपत्ति नहीं जताई। लेकिन उसका मानना है कि इसे निजी कंपनी (रिलायंस) के कामकाज की लेखापरीक्षा नहीं माना जाना चाहिए। मोइली ने कहा कि हमें तत्काल नतीजा नहीं निकालना चाहिए। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज को काम करने दें। वे इसका पालन करेंगे। हम न तो रिलायंस, न सरकार और न ही कैग के लिए किसी तरह की परेशानी पैदा करना चाहते हैं। केजी बेसिन क्षेत्र की कैग द्वारा दूसरे दौर की लेखापरीक्षा को लेकर विवाद उस समय पैदा हुआ जब पेट्रोलियम मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर बुलाई गई विषय प्रवेश बैठक को रद्द कर दिया। इसके तहत 2008-09 से 2011-12 के दौरान हुये खर्च की लेखापरीक्षा की तैयारियां होनी थी। यह बैठक ऑडिट की प्रकृति और उसका दायरे को लेकर मतभेदों की वजह से स्थगित की गई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार शाम को बयान जारी कर कहा कि उसने कभी भी किसी एजेंसी द्वारा उत्पादन भागीदारी करार की लेखा प्रक्रिया की धारा 1.9 के तहत आडिट पर आपत्ति नहीं जताई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह कैग के इस बयान का स्वागत करती है कि वह निजी कंपनियों के कामकाज का ऑडिट नहीं करता। 

कोई टिप्पणी नहीं: