लश्कर के निशाने पर है मोबाइल टावर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 नवंबर 2012

लश्कर के निशाने पर है मोबाइल टावर.


जम्मू-कश्मीर में कुछ धर्मस्थलों में आगजनी में शामिल होने के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मोबाइट टावरों को नष्ट कर राज्य में संचार प्रणाली बाधित करने के प्रयास किए हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह लश्कर आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान इस आतंकवादी संगठन की यह साजिश सामने आई। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में धर्मस्थलों और एक मस्जिद फूंकने को लेकर इन छह आतंकवादियों को पिछले महीने जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सूत्रों ने बताया कि जहूर अहमद खान उर्फ जुबैर की पूछताछ रिपोर्ट से किसी न किसी बहाने लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाने की लश्कर की नापाक साजिश की गहरी झलक मिली। जुबैर का ही इस साल 15 जुलाई को नरबाल में जामा मस्जिद और हनीफुद्दीन मजार को फूंकने के पीछे हाथ बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, जुबैर ने बताया कि वह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की यात्रा के दौरान लश्कर में भर्ती कराने का काम करने वाले व्यक्ति अब्दुल वाही गिलानी उर्फ सरिया से मिला। जुबैर का भाई मुजफ्फराबाद के गासीपुर में रहता है, वह उससे मिलने के लिए पिछले एक साल के दौरान दो बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर गया।

कोई टिप्पणी नहीं: