रांची में कैपिटल हिल होटल के सबसे ऊपर की मंजिल में भयंकर आग लगने से अफरातफरी फैल गई. रांची के मेन रोड स्थित एक होटल के सबसे ऊपर की मंजिल में देर शाम भयंकर आग लग गयी जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी लेकिन अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर जल्दी ही काबू पा लिया.
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि देर शाम भीड़ भाड़ वाले मेन रोड के कैपिटल हिल होटल में सबसे ऊपर के तल में आग लग गयी जिससे वहां अफरातफरी मच गयी. सूचना पाकर अग्निशमन दल के कर्मियों ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया जिससे होटल को अधिक नुकसान की खबर नहीं है. होटल में आग कैसे लगी, इस बात की जांच की रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें