राजपुरोहित के चित्रों की गैलरी मुम्बई में प्रदर्शनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

राजपुरोहित के चित्रों की गैलरी मुम्बई में प्रदर्शनी


जैसलमेर, 12 नवंबर/ मुम्बई स्थित विश्व प्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलरी में बीकानेर के युवा चित्रकार तथा जैसलमेर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के सर्कल ऑर्गेनाइजर(स्काउट) के पद पर कार्यरत जसवन्तसिंह राजपुरोहित के चित्रों की सप्ताह भर की प्रदर्शनी सोमवार से शुरू हुई। यह 18 नवंबर तक चलेगी।

इस प्रदर्शनी में राजपुरोहित के 15 चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। समसामयिक शैली के इन अमूर्त चित्रों में चित्रकार ने भरपूर कल्पना शक्ति का प्रयोग करते हुए रंगों व आकारों का सौन्दर्यवर्धक मनोहारी चित्रण किया है। ’लुकिंग ईज नॉट सिइंग’ नामक इस ग्रुप शो में राजपुरोहित के चित्रों में रंगों, रेखाओं आकारों एवं टेक्सचर का सुन्दर निरूपण है।

चित्रकार राजपुरोहित के चित्रों का इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जयपुर, उदयपुर आदि स्थानों प्रदर्शन हो चुका है। चित्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं तथा उत्कृष्ट सृजन के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर राजपुरोहित को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: