छेड़छाड़ से परेशान दलित छात्रा ने आत्महत्या की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

छेड़छाड़ से परेशान दलित छात्रा ने आत्महत्या की


 मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। मिली जानकारी के अनुसार संधवा थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा अस्मिता पिछले कुछ अरसे से दो लड़कों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से परेशान थी। इसको लेकर उसके परिजनों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

अस्मिता के पिता सतीश वर्मा का कहना है कि राम व उसके साथी ने अस्मिता से फिर छेड़छाड़ की जिससे दु:खी होकर उसने अपने ऊपर सोमवार को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर सेधवा थाने के प्रभारी रमेश जेवरिया का कहना है कि परिजनों द्वारा बताए जा रहे लड़कों के खिलाफ मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज है। इस मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: