राज्य में निर्वाचक नामावलियों का कार्य तेजी से संपन्न किया जा रहा है। वर्तमान में 6376824 मतदाता मौजूद हैं और यह आंकडा 15 जनवरी 2013 तक करीब 67 लाख के करीब पहुंच जाएगा। सचिवालय में निर्वाचन की ज्वाईंट सीईओ श्रीमती सौजन्या ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके युवा मतदाताओं को निर्वाचन आयोग फोटो पहचान पत्र बनाने में तेजी दिखा रहा है और अब गूगल मैप पर करीब 6000 पोलिंग बूथों को दर्शाया जा चुका है और कोई भी व्यक्ति अपने बूथों की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु के नए युवा मतदाताओं का प्रतिशत वर्तमान में कुल जनसंख्या का 0.99 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकार 3.99 प्रतिशत किया जाना है और इसी के आधार पर आगामी होने वाले चुनाव में नए मतदाता भी जो अपनी आयु सीमा 18 वर्ष 15 जनवरी 2013 तक पूरी कर चुके होंगे वह भी मतदाता सूची में आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले फोटो पहचान पत्र बनाने की अंतिम तिथि पांच जनवरी 2013 थे जिसे बढ़ाकर अब 15 जनवरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं का प्रतिशत शादि के बाद अन्य स्थानों पर चले जाने के कारण घटा है, जिसे पूरा करने के लिए विभाग जुटा है। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाएं, जो एक शहर से दूसरे शहरों में विवाह के बाद चली गई हैं, उन्हें फार्म-6 भरकर देना होगा, जिसके आधार पर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया अल्मोड़ा जनपद मंे ईपीओ रेशो जनसंख्या के हिसाब से भिन्न है जिसे लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को इसे सही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में एनआरआई मतदाताओं की संख्या काफी होने के बाद भी वर्तमान में उनकी संख्या मंे काफी गिरावट आई है, जिसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की पहल शुरू की है। इसके साथ एक स्थान के बाजए अन्य क्षेत्रों में निर्वाचन मतदाता सूची में नाम दर्ज करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है और पारदर्शी तरीके से निर्वाचन नामावलियों की कार्यवाही संपन्न कराई जा रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि एक जनवरी 2013 तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मतदाताओं की संख्या उत्तरकाशी में 191947, चमोली 259972, रूद्रप्रयाग 160711, टिहरी गढ़वाल 435356, देहरादून 1066334, हरिद्वार, 1087562, पौड़ी गढ़वाल 506423, पिथौरागढ़ 323686, बागेश्वर 184093, अल्मोड़ा 484648, चंपावत 168448, नैनीताल 589666, उधमसिंह नगर 917978 हो जाएगी। जबकि इस संख्या बढोत्तरी होने का अनुमान भी निर्वाचन आयोग लगा रहा है।
(राजेन्द्र जोशी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें