चीनी सीमा पर दिखे कई उडन तशतरियां - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

चीनी सीमा पर दिखे कई उडन तशतरियां


भारतीय सेना ने पिछले तीन महीनों में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लगे इलाकों में सौ से ज्यादा यूएफओ देखे हैं। सेना,डीआरडीओ, एनटीआरओ और आइटीबीपी अभी तक इस उड़नतश्तरी की पहचान नहीं कर पाई है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि करगिल-लेह से लगे इलाके में तैनात 14 कॉर्प्स ने सेना मुख्यालय को इस संबंध में एक रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ठाकोंग में पांगोंग सो झील के निकट आईटीबीपी ने इन यूएफओ को देखा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तश्तरी चीन से आते हुए भारतीय सीमा में आने के बाद धीरे-धीरे आसमान की ओर जाकर तीन से पांच घंटे में गायब हो जाती है। हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि ये यूएफओ चीनी ड्रोन या उपग्रह नहीं है। उन्होंने कहा कि यूएफओ की पहचान के लिए एक खास तरह का रडार उपकरण का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया।

कोई टिप्पणी नहीं: