नरेंद्र मोदी से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

नरेंद्र मोदी से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के गुजरात प्रमुख अर्जुन मोडवडिया ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना बंदर से की, इसलिए पार्टी माफी मांगे। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह समूचे गुजरात राज्य का अपमान है और गुजरात के मतदाता ऐसी भद्दी भाषा का प्रयोग किए जाने का यथोचित जवाब मतदान के जरिए देगी। कांग्रेस को देश और गुजरात के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछते हैं कि क्या वह ऐसी भाषा का अनुमोदन करती हैं?" जावडेकर ने कहा कि गुजरात विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार रहित शासन का प्रतिरूप बन चुका है, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है।

गौरतलब है कि गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में एक चुनावी रैली में गुरुवार को मोडवडिया ने मोदी की तुलना बंदर से और मनमोहन सिंह की तुलना शेर से की थी। उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन आशय स्पष्ट था। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया एक दिन बाद आई है।

मोडवडिया ने एक बंदर का प्रसंग छेड़ा, जिसने जंगल के राजा को एक पेड़ की टहनी पर से द्वंद्वयुद्ध करने की चुनौती दी थी। इसी क्रम में उन्होंने कहा था, "जंगल का राजा पेड़ पर तो नहीं चढ़ेगा लेकिन बंदर को कुछ समय बाद जमीन पर उतरना ही होगा।" भाजपा मोडवडिया के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: