नरकटियागंज (बिहार) की खबर (09 नवम्बर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (09 नवम्बर )


इन्दिरा आवास की राशि का दुरूपयोग,अल्पसंख्यकों को इसका लाभ नहीं

एक तरफ जहां सरकारी योजनाओ मंे बिचौलियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बिहार सरकार पूरी तरह मुस्तैद है तो वही गौनाहा प्रखण्ड में सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना इन्दिरा आवास योजना में सरकारी कर्मचारी,बिचौलिओ और जनप्रतिनिधिओं द्वारा सरकारी राशि के बन्दरबाँट का खेल बदस्तूर जारी है। प्रखण्ड अन्तर्गत लछनौता ,बेलवा, डडरौल  अैेर बेलसण्डी पंचायत  मंे कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है । जहां दर्जनों लाभुको के खातों से इन्दिरा आवास योजना राशि के मद में 60-60 हजार रूपये निकासी कर ली गयी हैं और  आवास का निर्माण नही हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार गौनाहा प्रखण्ड के  बेलसण्डी पंचायत के मुखिया के हवाले से अहरार पिपरा गांव के अकलियातो ने बताया कि अल्पसंख्यको को इन्दिरा आवास देने  का कोई प्रावधान नही है। इस बावत पं्रखण्ड विकास पदाधिकारी म. हस्जाम ने बताया कि अभी अनु.जाति जन जाति का विशेष अभियान चल रहा है । जबकि अकलियतो के एक तबका ने मुखिया से मुलाकात की और पूछा कि ऐसा क्यो हो रहा है,तो बकौल ग्रामीण म.कलाम मुखिया ने कहा कि 20-25 लोगो की बात होती तो बीडीओ साहब कुछ करते लेकिन ज्यादा होने की सूरत में कुछ नही हो पाएगां। महम्मद कलाम ने कहा कि इन्दिरा आवास की राशि का सदुपयोग नही हो रहा है । लोग राशि का उठाव कर घर बनाने की जगह दूसरा काम कर रहे है यदि आपको मेंरी बातो पर भरोशा नही तो इसकी जांच करा सकते है। वैसे इन्दिरा  आवास  में भ्रष्टाचार का मामला कोई नयी बात नही है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत के लोगो का शोषण पंचायत सचिव के माध्यम से किया 5000 रूपये लेकर किया जा रहा है, इससे इनकार नही किया जा सकता। ऐसे मामले  कई जगह पाये जा चुके है और यहां भी जाँच के दौरान मामले सामने आ जाएंगे। रूपवलिया पंचायत के मुखिया आशीष कुमार वर्मा मधुबाबू ने बताया कि इन्दिरा आवास में अगर गड़बडी पायी गयी तो प्रखण्ड प्रशासन की करतूतो की जाँच करायी जाएगी ।

शौचालय की टंकी में डूब कर किशोर की मौत

थाना के चण्डालपुर गाँव के एक शौचालय की टंकी में 12 वर्षीय किशोर के गिरने से उसकी मौत हो गयी। सूत्रो के खबर के अनुसार शुक्रवार को सलीम देवान ने शौचालय की सफाई के लिए उसका स्लैब हटवाया था। सलीम का 12 साल का बेटा आशिक देवान खेलने के दौरान उसमें गीर गया और चिल्लाने लगा । उसकी चिल्लाहट सुनकर लोग दौड़े और उसके माँ-बाप लोगो के सहयोग से उसे टंकी से निकाला और अस्पताल ले जाने लगे रास्ते में आशिक नामक उक्त युवक की मौत हो गयीं। अस्पताल पहंुचे किशोर की जांच के उपरांत उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

लूट का मामला दर्ज

शिकारपुर थाना के दिउलिया निवासी  प्रमोद साहनी ने अपने मुहल्ला निवासी योगेन्द्र साहनी, ओमजी साहनी समेत छव  को नामजद करते हुए काण्ड संख्या 371/2012 दर्ज कराया है। घटना पण्डई नदी के पुल पर मारपीट व छीना झपट को अंजाम दिया। अनुसंधान अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वे मामले की छानबीन कर रहे है।

अधिक राजस्व वसूली करे: ठाकुर

अंचल अधिकारी अवध किशोर ठाकुर ने अपने कार्यालय में एक बैठक करते हुए सभी राजस्व कर्मचारियों को यह निर्देश दिया कि वे अपने हल्का से अधिकतम राजस्व संग्रहण करे । श्री ठाकुर ने यह भी निर्देश दिया कि सभी राजस्वकर्मी अपने क्षेत्र के खतियान को अद्यतन कर शीघ्र प्रतिवेदन दे। उधर बीडीओ बीबी निराला ने अपने कक्ष में पंचायत सचिवों को निर्देश दिया  िक वे यथाशीघ्र कबीर अत्येष्ठि योजना की खर्च की गयी राशि का डीसी बील शीघ्र जमा करे । बिल जमा नही करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार के मौके पर तेल वितरण  करें सुनिश्चित

अनुमण्डल कार्यालय में एसडीएम महमूद आलम ने अपने कार्यालय कक्ष मंे पणन पदाधिकारी और जविप्र के दूकानदारों के साथ बैठक किया। जिसमें आसन्न दीपावली और छठ के मद्देनजर किरासन तेल और गेंहुं के वितरण को लेकर सख्त हिदायत दी। श्री आलम ने कहा कि सभी दूकानदार प्रत्येक कार्डधारी को 250 मिली लिटर और गा्रमीण क्षेत्र के लोगो को 500 मिलीलिटर मिट्ठी का तेल बढा कर कार्डधारियों को दे । किसी प्रकार की अनियमितता के पाये जाने पर डिलरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । दूसरी ओर पणन पदाधिकारी  को भी निर्देश दिया गया  िक वे  त्योहार को लेकर वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे। मौके पर अनुमण्ड के चार एमओ मौजूद रहे।


(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: