इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के टीम की घोषणा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 नवंबर 2012

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के टीम की घोषणा.


इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दिलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी और इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी जड़कर अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने वाली युवराज सिंह को टीम में शामिल किया गया है। संदीप पाटिल की अगुवाई वाले सिलेक्टर्स के पैनल ने जहीर खान और हरभजन सिंह पर भी भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में जगह दी है। सुरेश रैना और एस. बद्रीनाथ को टीम में जगह नहीं दी गई है। इंग्लैंड के टीम भारत में 4 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 15 से 19 नवंबर तक अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए लेकर बस युवराज की फिटनेस को लेकर ही सवाल उठ रहे थे। सवाल उठ रहा था कि क्या कुछ समय पहले कैंसर से उबरने वाले युवी 5 दिन के टेस्ट में पूरे दमखम से खेल पाएंगे? लेकिन सिलेक्टर्स ने युवी पर भरोसा जताया। युवी ने उस भारतीय टीम में वापसी की थी, जो श्रीलंका में ट्वेंटी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की ओर से सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले सेमीफाइनल में डबल सेंचुरी जड़ी थी। ब्रैबोर्न स्टेडियम में मेहमान इंग्लैंड टीम के खिलाफ शुरुआती तीन दिनी प्रैक्टिस मैच में इंडिया 'ए' टीम के लिए चुने जाने के बाद युवराज ने सात चौके और चार छक्के जमाकर 59 रन की शानदार पारी खेली और इसके बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेस्ट बोलिंग करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। युवराज ने अपना पिछला टेस्ट मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले साल कोलकाता में खेला था।  

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले जहीर खान की चोट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। जहीर रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई की तरफ से रेलवे के खिलाफ ऐंठन के कारण अपना ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए थे। इससे उनके चयन पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने उन पर भी भरोसा जताया।

कोई टिप्पणी नहीं: