अमेरिका में एक और तूफान का भय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 नवंबर 2012

अमेरिका में एक और तूफान का भय.


महातूफान सैंडी के गुजरने के बाद अमेरिका में भले ही हालात अब काबू में आने लगे हों लेकिन एक और तूफान की आशंका से पूरा देश एक बार फिर कांप गया है। अभी तक इस तूफान का नाम और आने का समय तय नहीं है लेकिन अगले एक सप्‍ताह में यह अपना कहर ढहा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस तूफान के कारण तटीय अमेरिका में तेज आंधियां चलेंगी। जोरदार वर्षा के साथ समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें पैदा हो सकती है। 50 मील प्रतिघंटे के हिसाब से तेज हवा भी चल सकती है।  

सैंडी तूफान के कारण न्यूयॉर्क सहित कई शहरों में तबाही फैल गई थी।  सैंडी के कारण अमेरिका में करीब 2.7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। लाखों घरों में बिजली, पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। संचार और यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई थी। अमेरिका के 108 साल के इतिहास में सैंडी सबसे भयावह तूफान था। इसमें 145 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे 17 राज्‍यों के पांच करोड़ लोग प्रभावित हुए। करीब 82 लाख घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली कट गई। लगभग 10 लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। विभिन्न हवाई अड्डों से आने-जाने वाली 18 हजार से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सबसे ज्‍यादा न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, नॉर्थ कैरोलिना, वेस्ट वर्जीनिया, फेयरफील्ड, पेनसिल्वेनिया, मेरीलैंड, कनेक्टिकट व बोस्टन प्रभावित हुए। न्यूयॉर्क को न्यूजर्सी से जोडऩे वाली रेल सेवा 10 दिन तक बंद रह सकती है।  

कोई टिप्पणी नहीं: