बिहार के मुंगेर जिले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस के संयुक्त बल ने छापे में अवैध रूप से संचालित बंदूक के कारखाने का भंडाफोड़ किया। इस छापे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कासिम बाजार थाना के प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि पटना से आई एसटीएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को मकसूदपुर मुहल्ले में छापेमारी कर बंदूक बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया। यहां से 10 स्वचालित पिस्तौल, 400 कारतूस और एक मोटर साइकिल सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिनकी पहचान मुजफ्फरपुर निवासी आशिक अंसारी और मुंगेर निवासी अशोक सिंह, विजय, मुन्ना पोद्दार और टिंकू के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें