कांग्रेस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी:सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 नवंबर 2012

कांग्रेस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी:सोनिया


दिल्ली के रामलीला मैदान में सोनिया गांधी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नीत सरकार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्ष आईएमपी बिल पास नहीं होने देने चाहता है। वो संसद में बहस नहीं करना चाहती है। विपक्ष लोकतंत्र के जड़ को कमजोर करना चाहता है और कांग्रेस पार्टी विपक्ष को ऐसा करने नहीं देगी।

सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले वहीं लोग हैं जो दूसरों पर आरोप लगाने से भी नहीं चुकते हैं। जो भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जो खुद ही गले तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में कहा कि यूपीए ने एक ऐसा कानून बनाया है, जिससे देश का एक आम नागरिक भी सरकार से सवाल पूछ सकता है। चाहं वो कांग्रेस की सरकार हो या फिर किसी और की। इस तरह का कानून सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है।

सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम अपने देश की तुलना दुनिया के अन्य देशों से करते हैं तो देखते हैं कि हमारे देश की विकास दर रुकी नहीं है। मैं समझती हूं कि महंगाई से आम लोग परेशान हैं। सरकार ने कुछ कड़े निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि जो उनकी सरकार के कार्यों की निंदा करते हैं उनसे वो एक सवला पूछना चाहती हैं कि क्या उनके सरकार में शहरी और ग्रामीण इलाकों में विकास के इतने काम किए हैं? सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो धर्मनिरपेक्ष है। देश इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है और सरकार इससे सफलतापूर्व निकल आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: