पटना स्थित बेउर आदर्श केंद्रीय जेल में बंद कैदियों से जब्त मोबाइलों की नीलामी होने जा रही है। देश में यह पहला मौका है जब किसी जेल से जब्त 700 से ज्यादा मोबाइल फोन की नीलामी की जा रही है। बेउर जेल के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जेल के भीतर कैदियों से जब्त 700 से अधिक मोबाइल सेटों की नीलामी अगामी आठ दिसम्बर को कराने का फैसला जेल प्रशासन द्वारा किया गया है। यह नीलामी जेल प्रांगण में ही की जाएगी।
जेल अधीक्षक शिवेन्द्र प्रियदर्शी के अनुसार जेल से बरामद मोबाइल सेटों की नीलामी से न केवल सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी बल्कि यह राशि कैदियों के कल्याण की योजना पर भी खर्च की जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह का यह पहला प्रयोग है।
उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की न केवल वीडियोग्राफी कराई जाएगी बल्कि यह पूरी प्रक्रिया एक दंडाधिकारी की देखरेख में होगी। पूर्व में जेल के कैदियों से बरामद वस्तुओं को नष्ट करने का प्रावधान था। उल्लेखनीय है कि बिहार की जेलों में आए दिन पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही छापेमारी में कैदियों के वाडरें से मोबाइल फोन मिलते रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें