पाकिस्तान में विस्फोट, सात मरे कई घायल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 नवंबर 2012

पाकिस्तान में विस्फोट, सात मरे कई घायल.


पाकिस्तान के अशांत खबर-पख्तुनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान जिले के बाहरी इलाके में स्थित एक इमामबाड़े से निकले शिया जुलूस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट से सात व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये। 


मुहर्रम के माह में बहुसंख्यक समुदाय पर हमले की यह ताजा घटना है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने बताया कि बम को एक कूड़े के ढेर में छिपाया गया था। जुलूस शहर के मुख्य जुलूस में शामिल होने जा रहा था।
विस्फोट में चार बच्चों सहित सात व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम तकरीबन 10 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और बाल बियरिंग से तैयार किया गया। टेलीविजन के दृश्यों में कई मकानों की दीवारों में बाल बियरिंग धंसी दिखायी दी। विस्फोट के तुरंत बाद अधिकारियों ने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा और कड़ी कर दी। जिले में सेना बुला ली गयी है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 4,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: