नारायण मूर्ति का केजरीवाल को चंदा देने से इंकार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

नारायण मूर्ति का केजरीवाल को चंदा देने से इंकार.


टाटा समूह के बाद इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी मंगलवार को कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक गतिविधियों के लिए कोई चंदा नहीं दिया है। उन्होंने दो महीने पहले अरविंद की ओर से आर्थिक मदद के लिए किए गए निवेदन को अस्वीकार कर दिया।
   
वर्ष 2008 में मूर्ति केजरीवाल के पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन को पांच सालों के लिए प्रति वर्ष 25 लाख रुपये देने के लिए राजी हो गए थे। उन्होंने टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट को भी सूचना के अधिकार के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए संस्था को इतनी ही राशि देने के लिए तैयार किया था। 
   
मूर्ति ने एक बयान में कहा था कि जब केजरीवाल ने आर्थिक सहायता मांगने के लिए सितंबर 2012 में मुझसे संपर्क किया तो मैंने मना कर दिया था। अत: मैंने केजरीवाल की राजनैतिक गतिविधियों को आर्थिक सहयोग नहीं दिया है। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन से अलग होने के बाद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार से लड़ने और बदलाव लाने के लिए एक राजनैतिक दल बनाने की घोषणा की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: