धनाढ्य लोगों को बचा रही है सरकार : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

धनाढ्य लोगों को बचा रही है सरकार : केजरीवाल


इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सरकार पर आरोप लगाया कि स्विसबैंक के कथित 700 खाताधारकों की जांच करने में सरकार बड़े धनाढ्य लोगों की रक्षा कर रही है, जबकि छोटे मोट लोगों को लक्ष्य बना रही है। केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सरकार दो अलग-अलग तरह का व्यवहार कर रही है। आयकर विभाग सिर्फ छोटे लोगों पर छापा मार रहा है। एचएसबीसी बैंक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? सरकार देश को बेवकूफ बना रही है।"

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि उद्योगपति मुकेश अम्बानी और अनिल अम्बानी, जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल, कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन और कई और लोग एचएसबीसी बैंक की जेनेवा शाखा में खाताधारक हैं। बैंक तथा सभी अन्य ने किसी गलत काम के करने से इंकार किया है।

केजरीवाल ने वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से पूछा क्यों सरकार एचएसबीसी की रक्षा कर रही है और सरकार अब तक भारतीय नागरिकों की सूची हासिल क्यों नहीं कर पाई है, जिनके खाते अमेरिका जैसे विदेशी बैंकों में हैं। केजरीवाल ने सवाल किया, "क्या आप सहमत हैं कि जिन नामों तथा राशि का खुलासा हमने कल किया था वे 700 लोगों की सूची में शामिल हैं?"

कोई टिप्पणी नहीं: