पटना आना घर आने जैसा : सोनाक्षी सिन्हा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

पटना आना घर आने जैसा : सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा 

फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के अभिनेता अजय देवगन और 'दबंग गर्ल' से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को पटना में बिहार के दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों के कारण ही उनकी फिल्म ने सफलता हासिल की हैं। फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के प्रचार के लिए बिहारी बाबू नाम से प्रसिद्घ और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ आए दोनों कलाकारों ने बिहार की जमकर प्रशंसा की। सोनाक्षी ने कहा कि उनके पिता और दादा की धरती पटना आना उनके लिए घर आने जैसा है। उन्होंने कहा कि सन ऑफ सरदार भी सफलता के झंडे गाड़ेगी। 

अभिनेता देवगन ने अपनी पुरानी फिल्में 'गंगाजल' और 'अपहरण' की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के परिदृश्य पर ही निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने यह फिल्म बनाई थी, जिसे बिहार के दर्शकों ने काफी सराहा था। उन्होंने कहा कि बिहार गुरू गोविन्द सिंह की धरती है। 

इसके पूर्व दोनों कलाकारों ने पटना साहिब में जाकर मत्था टेक कर आने वाली फिल्म की सफलता की दुआ मांगी। इस मौके पर दीपावली के दिन रिलीज होने वाली फिल्म सन ऑफ सरदार के निर्देशक पंकज धीर ने कहा कि फिल्म पूरी तरह मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म है, जिसे सभी उम्र के लोग एक साथ बैठकर देख सकेंगे। फिल्म स्टारों को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लगी रही।

कोई टिप्पणी नहीं: