निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज.


पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को पटना उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा ने एक निर्दलीय उम्मीदवार घनश्याम लाल जमुआर की चुनौती याचिका को उपयुक्त नहीं पाते हुए खारिज कर दिया. जमुआर ने 2009 में हुए पटनासाहिब लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी.

जमुआर ने अपनी याचिका में कहा था कि केवल मामूली आधार पर गलत तरीके से उनका नामांकन का पर्चा खारिज कर दिया गया था. उनका नामांकन पत्र सही था. इसलिए लोकसभा चुनाव क्षेत्र की सारी प्रक्रिया नयी सिरे से कराई जाए. न्यायमूर्ति सिन्हा ने याचिका को बेबुनियाद करार देते हुए इसे खारिज कर दिया. अभिनेता सह भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 2009 में करीब तीन लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी और राजद के उम्मीदवार को पराजित किया था.

कोई टिप्पणी नहीं: