भारत के मैदान छोड़ने के कारण एशियाई कबड्डी चैम्पयनशिप पाकिस्तान ने जीत ली। अपने कोच को दंडित करने के रैफरी के फैसले से नाराज़ भारतीय कबड्डी टीम ने मैच का बहिष्कार कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान को एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप का विजेता घोषित कर दिया गया।
खचाखच भरे पंजाब स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के 40 और भारत के 31 अंक थे जब भारत ने आगे खेलने से इनकार कर दिया। भारतीय कोच गुरमेल सिंह को रैफरी ने हरा कार्ड दिखा दिया था। रैफरी का कहना था कि कई फ़ैसलों का विरोध करने के लिये बार-बार मैदान में आकर वो मुकाबला बाधित कर रहे थे।
रेफ़री ने बताया कि गुरमेल दो बार मैदान पर आये थे। तीसरी बार जब गुरमेल मैदान में पहुंचे तो पाकिस्तानी टीम ने उनके मैदान के भीतर आने का विरोध किया। तीखी बहस के बाद भारतीय टीम ने आगे नहीं खेलने का फैसला किया जिसके बाद पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें