अन्ना का नई टीम के लिए दिल्ली में बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

अन्ना का नई टीम के लिए दिल्ली में बैठक

अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोर कमेटी की पहली बैठक दिल्ली में हो रही है। कहा जा रहा है कि पहली बैठक के बाद अन्ना अपनी टीम का  विस्तार भी करेंगे। अन्ना की नई  टीम में किरण बेदी, संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, अखिल गोगोई समेत करीब 16 मेंबर होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में वे लोग होंगे, जिनके साथ अन्ना ने पहले काम किया था और इसमें नए और पुराने चेहरे शामिल हैं। हालांकि इस बैठक में अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों की वजह से संतोष हेगड़े शामिल नहीं हो रहे हैं। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में वे लोग होंगे, जिनके साथ हजारे ने पहले काम किया था। उन्होंने बताया कि पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह और अन्य भी समूह में शामिल होंगे। बेदी ने कहा कि नई टीम में नए और पुराने सदस्य होंगे। नए सदस्यों में पूर्व आईएएस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी, कृषि विशेषज्ञ विश्वजीत कांत और ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) ब्रजेन्द्र कोखर होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में हेगड़े अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों के कारण शामिल नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने हजारे को पत्र भेजकर सूचित किया है कि उन्होंने कोर समिति का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: