पकिस्तान में नितीश का भव्य स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

पकिस्तान में नितीश का भव्य स्वागत


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में शुक्रवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह एक हफ्ते की यात्रा पर वहां पहुंचे हैं और उम्मीद है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच संपर्क एवं सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। हवाई अड्डे पर सिंध के मुख्यमंत्री सैयद कयीम अली शाह और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों ने नीतीश का स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं। बिहार के मुख्यमंत्री पाकिस्तान यात्रा के दौरान मोहनजोदड़ो के अवशेष और सिंध के अंदरूनी क्षेत्र में स्थित साधो बेलो मंदिर भी जाएंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी गया है। शनिवार को वह 'अनुभवों का आदान-प्रदान' विषय पर एक संगोष्ठी में भाग लेने से पहले पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के मकबरे पर भी जाएंगे।

नीतीश ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत एवं पाकिस्तान के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि दोनों देशों के सूबों के बीच संपर्क बढ़ने से लोगों एवं सरकारों के बीच सहयोग एवं भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा, मैं पाकिस्तानी लोगों के लिए प्रेम का संदेश लेकर आया हूं, क्योंकि दोनों देश शांति, स्थिरता एवं प्रगति चाहते हैं। नीतीश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोई व्यक्ति किसी को अपने घर तभी बुलाता है, जब उस आदमी के लिए मन में प्रेम हो।

कोई टिप्पणी नहीं: