महिला सशक्तीकरण का संदेश नहीं दे पाई : सम्पत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

महिला सशक्तीकरण का संदेश नहीं दे पाई : सम्पत

 गुलाबी गंग की नेता सम्पत पाल ने टेलीविजन के रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में महिला सशक्तीकरण के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से हिस्सा लिया था लेकिन उनका कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकी क्योंकि घर में हर कोई अपने-अपने तरीके से खेल कर रहा था। पाल (50 वर्ष) ने आईएएनएस को बताया, "मैं महिलाओं और दुनिया को अच्छा संदेश इसलिए नहीं दे सकी क्योंकि घर में हर कोई अपना खेल खेलने में व्यस्त था। मुझे नहीं पता था कि मैं किससे बात करूं। क्या मुझे दीवारों और फुलों से बात करनी चाहिए थी?"

उन्होंने कहा, "मैं गरीब पृष्ठभूमि से सम्बंध रखती हूं और मैं गरीबों के लिए जीती हूं और सारा जीवन उनकी सेवा करती रहूंगी। बड़े लोग (हस्तियां) मुझे किस तरह समझ सकते थे।" मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की रहने वाली पाल महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ती हैं। उनका कहना है कि वह घर में प्रवेश के पहले दिन से इस खेल का अर्थ नहीं समझ सकी।

उन्होंने कहा, "मैं इस खेल का अर्थ नहीं जानती लेकिन मुझे मालूम है कि मेरे गांव में, मेरी भाषा में इसका अर्थ पछाड़ना (हराना) है।" पाल ने कहा कि अगन उन्हें दोबारा से खेल में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिलता है, तो वह बिग बॉस के घर में जाना चाहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: