गांव की महिला में इतना आकर्षण नहीं:मुलायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

गांव की महिला में इतना आकर्षण नहीं:मुलायम


ग्रामीण महिलाएं उतनी आकर्षक नहीं होतीं, जितनी प्रभावशाली वर्ग की। इसलिए वे महिला आरक्षण के फायदों को ले पाने में सफल नहीं होंगी। यही वह वजह है जिसके चलते सपा संसद में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हिचक रही है। यह कहना है सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का। सपा केंद्र की संप्रग सरकार का बाहर से समर्थन कर रही है।

 मुलायम ने कहा, बड़े-बड़े घरों की लड़कियां और महिलाएं ही ऊपर जा सकती हैं, याद रखना, आपको मौका नहीं मिलेगा, हमारे गांव की महिला में इतना आकर्षण नहीं। उन्होंने दावा किया कि अगर आरक्षण बिल पास हो गया तो उच्च वर्ग की महिलाओं का स्तर और ऊंचा हो जाएगा, जबकि कमजोर और पिछड़े वर्ग की महिलाएं और नीचे आ जाएंगी।

मुलायम ने कहा कि अगर दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान हों तो उनकी पार्टी बिल के समर्थन के मुद्दे पर विचार कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: