केजरीवाल ने कांग्रेस की महारैली पर सवाल उठाए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 नवंबर 2012

केजरीवाल ने कांग्रेस की महारैली पर सवाल उठाए.


आईएसी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा. केजरीवाल ने इस बार रविवार को हुई कांग्रेस की महारैली पर सवाल उठाए हैं. केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता को अपनी इस महारैली का हिसाब दें. रविवार को रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की महारैली पर सवाल दागते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'कांग्रेस आरटीआई लाने का क्रेडिट लेना बंद करें.क्‍या कांग्रेस बताएगी कि इस रेली में कितने पैसे खर्च हुए हैं.' इस रैली में शामिल हुई भीड़ के लिए केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने लोगों को पैसे दिए हैं. कांग्रेस की इस रैली की तैयारी पिछले लंबे समय से चल रही है.

रविवार को रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हुए. इसके अलावा कांग्रेस के प्रमुख नेता भी रैली में दिखे. इस रैली में सोनिया ने विपक्ष पर वार किया और कांग्रेस को आम जनता का हितैशी बताया. राहुल ने अपने भाषण में बार-बार आरटीआई का जिक्र किया. राहुल ने कहा कि आरटीआई को कांग्रेस लेकर आई है.

कोई टिप्पणी नहीं: