अमेरिका में आए भयंकर तूफान सैंडी के बाद न्यूयॉर्क में आश्रय का संकट काफी बढ़ गया. यहां हजारों लोग बेघर हो गए हैं और ईंधन के लिए भी लंबी कतारें लगी हुई हैं. न्यूयॉर्क के महापौर माइकल ब्लूमबर्ग ने अनुमान व्यक्त किया कि सोमवार को आए इस तूफान के बाद से सिर्फ इस शहर में ही 30 से 40 हजार घर रहने योग्य नहीं रह गए हैं.
गौरतलब है कि इस तूफान से अमेरिका और कनाडा में 109 लोग मारे गए और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है. सैंडी का कहर कुछ थमने के बाद लोग जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारतीय मूल के लोग भी मुश्किलों से पूरी तरह उबरने के प्रयास मे जुटे हैं. कई लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी आपदा कभी नहीं देखी.
सैंडी से सबसे ज्यादा तबाही न्यूयार्क और न्यू जर्सी प्रांतों में हुई है. इन दोनों प्रांतों में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. इस आपदा के दर्दनाक मंज़र को इन लोगों ने करीब से देखा और महसूस किया. दोनों प्रांतों के कई इलाके अब भी अंधेरे में डूबे हैं क्योंकि बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें