बिहार में बलात्कारी गिरोह सरगना गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

बिहार में बलात्कारी गिरोह सरगना गिरफ्तार


बिहार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के सगरना को अरेस्ट किया है, जो गांव की लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ रेप करता था और बाद में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया करता था। यह गिरफ्तारी किशनगंज जिले में हुई है।

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भोली-भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके साथ रेप करने और बाद में उनका मर्डर करने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद नकीम को गिरफ्तार कर लिया गया। नकीम को बहादुरगंज थानाक्षेत्र के पलासबनी क्षेत्र से उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ इस तरह की तीन-चार घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। कुमार ने बताया कि पुलिस को एक मामले की छानबीन करते हुए नकीम और उसके साथियों के बारे में पता चला। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं: