मुम्बई हमलावर की ट्रेनिंग पाकिस्तान में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

मुम्बई हमलावर की ट्रेनिंग पाकिस्तान में


पाकिस्तानी अधिकारियों ने माना है कि मुंबई हमलों को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तानी मीडिया में आ रही रिपोर्टों के मुताबिक, क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के अधिकारियों (पांच इंस्पेक्टर्स) ने  रावलपिंडी की एंटी टेररिज्म कोर्ट में बताया कि इस हमले के लिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर' ने कराची समेत देश के कई हिस्सों में आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी। इन पांच इंस्पेक्टर्स ने जानकारी में हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी, शाहिद जमील रियाज, मजहर इकबाल उर्फ अबु अल कामा, हम्माद अमीर सादिक, अब्दुल वाजिद उर्फ जरार शाह के नाम भी लिए थे।

पाकिस्तान जांच अधिकारियों का कहना था कि भारत जाने से पहले आतंकियों ने लश्कर-ए-तैयबा से कराची में ही समुद्री सफर के लिए जरूरी ट्रेनिंग हासिल की थी। गौरतलब है कि मुंबई हमलों की जांच कर रही पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने इस केस में रावलपिंडी स्थित एटीसी कोर्ट से हर दिन सुनवाई करने का अनुरोध किया था। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार  कानून में भी सुधार करने की कोशिश कर रही है, ताकि आरोपियों की सहमति के बिना ही उनके वॉयस सैंपल लिए जा सकें। इससे पूर्व भारत कई बार हमलों से जुड़े आरोपियों के वॉयस सैंपल मांग चुका है। भारत को सहयोग देने के लिए पाकिस्तान के ओर से लगातार सकरात्मक रुख देखा जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: