केजरीवाल आज तय करेंगे पार्टी का नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 नवंबर 2012

केजरीवाल आज तय करेंगे पार्टी का नाम


सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल व उनके सहायक शनिवार को अपने राजनीतिक दल के गठन व राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक के लिए यहां इकट्ठे हुए। टीम अन्ना के पूर्व सदस्य केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा था कि वह शनिवार को अपनी पार्टी का गठन करेंगे और सोमवार को जंतर मंतर पर इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। उन्होंने लिखा, "पार्टी कल गठित की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक भी कल होगी। सोमवार को जंतर मंतर पर इसकी घोषणा होगी। सोमवार को इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बनने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।"


एक सहायक ने बताया कि यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक के लिए करीब 300 लोग इकट्ठे हुए हैं। बैठक से पहले केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि वह आम आदमी के लिए पूर्ण आजादी व ऊंची मुद्रास्फीति से राहत लेकर आएंगे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं हूं आम आदमी। मैं लूंगा पूर्ण आजादी।" और एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं हूं आम औरत, मैं दूर करूंगी महंगाई।" केजरीवाल ने एक और ट्वीट में लिखा, "मैं हूं आम आदमी। मैं लूंगा स्वराज।"

कोई टिप्पणी नहीं: