वैशाली में लोजपा नेता की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

वैशाली में लोजपा नेता की हत्या


बिहार के वैशाली जिले के जनदाहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार लोजपा के नेता और ठेकेदार अशोक सिंह कुशवाहा सुबह पानपुर स्थित आवास से टहलने निकले थे कि पहले से ही घात लगाए लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के तत्काल बाद उनकी मौत हो गई। कुशवाहा जनदाहा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बताए जाते हैं। 

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के विरोध में उतेजित लोगों को द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन करने का भी समाचार मिला है। उल्लेखनीय है कि बिहार के शिवहर में भी अगस्त में लोजपा के शिवहर अध्यक्ष संजय कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: