हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस
- किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ने किया ध्वजारोहण
छतरपुर, म0प्र0 का 57 वां स्थापना दिवस गुरूवार को जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद् के प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. राम कृष्ण कुसमरिया ने निर्धारित समय प्रातः 10ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा खुशहाली के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। मुख्य अतिथि डॉ. कुसमरिया द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर प्रदेश की उपलब्धियों एवं विकास गतिविधियों को जनता के समक्ष रखा गया। उन्होंने प्रदेश के विकास में अपना सर्वांगीण योगदान देने के लिये उपस्थित जनसमुदाय को संकल्प दिलाया। शा0 उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। सबसे पहिले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ अभियान पर केंद्रित गीत की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं डिलाइट इंग्लिश स्कूल की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ अभियान पर केंद्रित गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी। शासकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय की छात्रा गीता रजक द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु मोनो एक्टिंग की प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। इस पर खुश होकर मंत्री डॉ. कुसमरिया द्वारा बालिका को एक हजार एक रूपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गयी। उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी स्कूलों की छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 सौ रूपये की राशि अपनी ओर से देने की घोषणा की। छात्रा गीता रजक की मोनो एक्टिंग से प्रभावित होकर श्री महेंद्र सिंह परमार एवं श्री पवन अवस्थी द्वारा भी 501 रूपये की राशि पुरस्कार स्परूप दी गयी। समारोह में मरिया माता हाईस्कूल की छात्राओं एवं ग्राम बंधा विकासखण्ड बड़ामलहरा की मंडली द्वारा भी गीत प्रस्तुत किये गये।
मुख्य अतिथि डॉ. कुसमरिया एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा इस अवसर पर बेटियों के पैर पूजन कर बेटी वाले दंपत्तियों को सम्मानित किया गया। कुछ बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना की एनएससी का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बेटी बचाओ अभियान पर आयोजित की गई साइकिल रैली के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। मुख्य समारोह के कार्यक्रम के पश्चात् नगर पालिका परिषद् के टाउन हॉल में जिला प्रशासन द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि द्वारा शुभारंभ कर अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ. कुसमरिया ने शहर की न्यू कालोनी में नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम का संचालन बारी-बारी से श्री अनिल खरे, श्री प्रमोद त्रिपाठी एवं श्री लखन असाटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ललिता यादव, पूर्व विधायक एवं समाजसेविका श्रीमती गायत्री देवी परमार, नपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री परम लाल अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष श्री सरदार प्यारा सिंह, श्री पुतरया महाराज कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक श्री शियास ए, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भावना वालिम्बे, अपर कलेक्टर श्री गिरीश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री आर के बोहत, एसडीएम श्रीमती सुरभि तिवारी, सीएमओ श्री डी डी तिवारी, उप संचालक कृषि श्री आई एस बघेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
जैविक खेती को दें बढ़ावा: डॉ. कुसमरिया
- कृषि मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा
मंत्री डॉ. कुसमरिया ने ग्रामों में एक दिन पूर्व डुग्गी पिटवाकर राशन वितरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को फीडर सेपरेशन के कार्य में गति लाने एवं विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने खराब विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाये जाने की जानकारी देने के संबंध में ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न कार्यों में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये।
1 टिप्पणी:
आदरणीय जी सम्पादक जी आपका स्नेह बना रहे -आपका संतोष गंगेले
एक टिप्पणी भेजें