मनमोहन सिंह से मिली मायावती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 नवंबर 2012

मनमोहन सिंह से मिली मायावती


 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके सरकारी आवास पर रविवार को भोजन पर मुलाकात की। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मुलाकात 22 नवम्बर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से सम्बंधित थी, मायावती ने इससे इंकार कर दिया। मायावती ने कहा, "इस तरह की मुलाकातें होती रहती हैं। संसद का सत्र शुरू होने वाला है। इस दोपहर भोज को सत्र से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार थी, तब भी मैं प्रधानमंत्री से मिलती रहती थी। उस दौरान भी मुझे भोजन पर आमंत्रित किया गया था।" यह पूछे जाने पर कि क्या बसपा बहुब्रांड खुदरा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर कांग्रेस का समर्थन करेगी, उन्होंने कहा, "अक्टूबर में मैंने एक रैली की थी, और मुझे इस मुद्दे पर जो कहना है, उसी समय मैंने कह दिया था।" ज्ञात हो कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को बसपा का बाहर से समर्थन जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: