मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में बुधवार को एक एक यात्री ने खासा हंगामा खड़ा कर दिया। विमान में अचानक एक यात्री खड़ा हो गया और यात्रियों को धमकाने लग पड़ा। वह बोला सभी लोग इस्लाम कबूल करो वर्ना विमान को उड़ा देगा। उस व्यक्ति ने एक मोबाइल दिखाते हुए कहा कि वह इस विमान को उड़ा देगा।
सभी यात्री वहां सहम गए। इसी बीच वहां उसे समझाने पहुंची एक एयरहोस्टेस को भी उसने चांटा जड़ दिया। बाद में सवार यात्रियों ने उस व्यक्ति पर काबू पा लिया। शाम करीब छह बजे जब फ्लाइट दिल्ली इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची तो उस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें