नीतीश ने जारी किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 नवंबर 2012

नीतीश ने जारी किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बिहार में सात वर्ष (वर्तमान सरकार के दो वर्ष) पूरे होने के मौके पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास के सात वर्ष पूरे हो गए। 


रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी इलाके से छह घंटे में राजधानी पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर बिजली की हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह जनता के बीच वोट मांगने नहीं जाएंगे। नीतीश ने कहा कि कृषि रोड मैप के जारी होने के बाद किसानों में उत्साह बढ़ा है जिसके परिणाम भी उत्साहित करने वाले हैं। 


उल्लेखनीय है कि बिहार में जब से राजग की सरकार सत्ता में आई है तभी से सरकार के वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: