केजरीवाल की रैली से पहले कांग्रेस ने सीडी जारी की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

केजरीवाल की रैली से पहले कांग्रेस ने सीडी जारी की.


फर्रुखाबाद में होने जा रही अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले कांग्रेस ने सीडी जारी कर इंडिया अगेंस्ट करप्शन की धार को कुंद करने का प्रयास किया है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और इंडिया अंगेस्ट करप्शन के संयोजक लक्ष्मण सिंह के बीच बातचीत की इस ऑडियो सीडी में सिंह और लुईस में सहमति होते बताया गया है। संयोजक लक्ष्मण सिंह की ओर से कहा गया है कि यदि सिटी कांग्रेस चीफ पुन्नी शुक्ला को पद से हटा दिया जाता है तो केजरीवाल की रैली को रद्द कर दिया जाएगा। आईएसी ने सीडी के फर्जी होने का दावा किया है और भ्रष्टाचारियों द्वारा किया गया मनगढ़ंत प्रयास बताया है। 

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आफताब हुसैन ने रिपोर्ट्स को यह सीडी बांटी। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने सीडी के माध्यम से आईएसी के गलत काम को नता के सामने लेकर आने का फैसला किया है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएसी कार्यकर्ताओं ने इस पर कांग्रेस वर्कर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किए जाने की बात की। आईएसी की स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य ओमेंद्र भारत ने सीडी को फर्जी बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने के लिए बनाया गया है।

वहीं, सलमान खुर्शीद के खिलाफ जारी लड़ाई में नया अध्याय जोड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद की रैली के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। फर्रुखाबाद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का संसदीय क्षेत्र भी है। केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद पर उनके एनजीओ में विकलांगों के लिए आए धन से धांधली करने का आरोप लगाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: