पटना के एक अस्पताल से मरीज गायब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

पटना के एक अस्पताल से मरीज गायब.


पटना के एक अस्पताल के आईसीयू से एक मरीज रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन से लेकर मरीज के परिजनों व पुलिस के होश फाख्ता हैं। मूल रूप से मोतहिारी के हरसिद्धी का रहने वाला और पेशे से ठेकेदार बबलू सिंह (32 साल) मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे राजेंद्र नगर दक्षिणी गोलंबर के समीप स्थित श्री साईं हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था।

सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसके परिजन उसे यहां लेकर आए थे। रात के 2.45 बजे बबलू को आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन अहले सुबह चार बजे मरीज आईसीयू के बेड से गायब मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल परिसर से लेकर आसपास काफी खोजबीन की लेकिन नतीजा सफिर रहा। अस्पताल प्रशासन भी यह नहीं बता पा रहा है कि आखिर मरीज कहां गया। इस बाबत बबलू के भाई रंजन सिंह ने कंकड़बाग थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन पूरी होने और मरीज के मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। सुबह के 4 बजे आईसीयू में नहीं थे डॉक्टर अस्पताल के आईसीयू में बुधवार की अहले सुबह चार बजे डॉक्टर नहीं थे। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक रात में डय़ूटी होने के कारण डॉक्टर खाना खाने गए थे। उस वक्त वहां सिर्फ दो कर्मी ही मौजूद था। इसी बीच मरीज गायब हो गया। सीढ़ी तक मिले खून के निशान इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कंकड़बाग थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की।

सदर डीएसपी ने बताया कि बेड से लेकर अस्पताल की सीढ़ी तक मरीज के खून के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर की गयी छानबीन के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मरीज के हाथ में लगे सीरींज को नोचा गया है। इस बात को लेकर सस्पेंस है कि मरीज अपने से अस्पताल से चला गया या मामला कुछ और है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को ठहराया दोषी दो बेटियों के पिता बबलू के गायब होने के बाद उसके घरवाले परेशान हैं।

मरीज के परिजन ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की चूक के कारण ही उनका मरीज गायब हुआ है। परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं कि बबलू अस्पताल से भागा है। उनके मुताबिक वह इस स्थिति में नहीं था कि चल-फिर सके। किसी साजशि के तहत उसे गायब किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई साईं अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना के बाद अपनी सफाई देते हुए कहा है कि अस्पताल प्रबंधन हर परिस्थिति में मरीज के परिजनों के साथ है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीज को खोजने में पूरी मदद की जाएगी। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि मरीज खुद से आईसीयू से उठकर चला गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: