क्लीनिक से पांच नक्सली गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

क्लीनिक से पांच नक्सली गिरफ्तार.


बिहार के रोहतास में पुलिस ने डेहरी आन सोन थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक में इलाज कराने आये पांच संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. डेहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार  पाली रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में पैर का इलाज कराने आये नक्सली जय सिंह और उसके अन्य चार साथियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में अन्य चार नक्सलियों विष्णुदेव ठाकुर (पलामू), गुड्डू कुमार (औरंगाबाद), जयराम सिंह (नवीनगर) और रामचंद्र (नवीनगर) को भी गिरफ्तार किया गया है. प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक बोलेरो, पांच मोबाइल, 17 हजार रुपये का एक चेक, 13 हजार रुपये नकद, एक एटीएम और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: