ठाकरे को पकिस्तानी खिलाडियों के आने पर एतराज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

ठाकरे को पकिस्तानी खिलाडियों के आने पर एतराज.


 बाल ठाकरे ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और सरकार पर जमकर निशाना साधा है. ठाकरे ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के भारत आने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि शिंदे का इन खिलाड़ियों को सुरक्षा देने की बात कहना ठीक नहीं है. ठाकरे के मुताबिक शिंदे को अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हमदर्दी है तो वो खुद पाकिस्तान चलते बने. अगर क्रिकेट खेलने से ही रिश्ते सुधरते तो सरकार ममता बनर्जी के साथ क्रिकेट मैच खेले. 

गौरतलब है शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच नहीं होने देने की चेतावनी दी है. ठाकरे ने कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने उस बयान को वापस लें जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ हुई पुरानी बातों को भुला देना चाहिए. इस पर ठाकरे ने कहा शिंदे अपने इस बयान को वापस लें नहीं तो वो पाकिस्तान टीम को भारत में मैच नहीं खेलने देंगे.ठाकरे ने शिंदे पर सवाल दागते हुए कहा कि वह आखिर पाकिस्तान को भारत में क्रिकेट खिलाने की नादानी क्यों कर रहे हैं?

कोई टिप्पणी नहीं: