IGI हवाई अड्डे पर विमान टकराने से बचे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

IGI हवाई अड्डे पर विमान टकराने से बचे.


दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की तत्परता के कारण विमानों की टक्कर होने से बच गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को शाम सात बजे एक छोटा विमान गलती से व्यस्त रनवे पर आ गया। उस रनवे पर चेन्नई से एक विमान उतरने वाला था और एक अन्य विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।  


एटीसी ने रनवे पर छोटे विमान को देखा और पायलट को सतर्क किया। विमान के पायलट ने अन्य विमान के लिए दिए गए संकेत को अपने लिए दिया गया समझा और रनवे पर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया, ‘पायलट के गफलत की वजह से विमान रनवे पर पहुंच गया। एटीसी ने आ रहे विमान को न उतरने की सलाह दी।’ इसके साथ ही जो विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था उसे भी इंतजार करने की सलाह दी गई। नागर विमानन निदेशालय मामले की जांच कर रहा है। नागर विमानन महानिदेशक ने कहा, ‘इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई। लेकिन यह छोटी सी घटना थी और एटीसी ने अपना काम किया।’

कोई टिप्पणी नहीं: