तस्लीमुद्दीन JDU छोड़ RJD में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

तस्लीमुद्दीन JDU छोड़ RJD में शामिल


पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन ने मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की सदस्यता से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक बार फिर दामन थाम लिया है। इस मौके पर तस्लीमुद्दीन ने बिहार के मुख्यमंत्री को 'सौ प्रतिशत झूठा' बताते हुए कहा कि वह बिहार के विकास का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने घर लौट आया हूं।" 

तस्लीमुद्दीन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा, "उनको बरगला कर कुछ लोग अपने दल में ले गए थे लेकिन तस्लीमुद्दीन को अब नीतीश की हकीकत का पता चल गया है।" उन्होंने आशा व्यक्त की कि तस्लीमुद्दीन के आने से राजद और मजबूत होगा। 

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जुलाई 2010 में पूर्व मंत्री तस्लीमुद्दीन राजद को छोड़कर जद (यु) में शामिल हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से तस्लीमुद्दीन जद (यु) से नाराज थे।

कोई टिप्पणी नहीं: