हाईटेंशन तार के स्पर्शाघात से महिला की मौत
स्थानीय प्रखण्ड के मुरली पिपरा गाँव में हाई टेंशन की तार के टूटकर गीरने से एक 50 वर्षीया महिला की मौत हो गयी है। मृतका शनिचरी देवी जो मुरली गाँव निवासी रामचन्द्र राम की पत्नी बतायी जा रही है, अपने खेत से घर लौट रही थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतका धान के खेत से बोझा बाँधकर उसे स्वयं ढोकर घर ला रही थी। उसी दौरान मंगलवार की रात उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के टूटकर गीरने से आग लगी जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गयी। तार गीरने के बाद लगी आग को लोगांे देखा, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसे मरते हुए सभी देख रहे थे लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। शनिचरी देवी की मृत्यु के उपरान्त ग्रामीण विद्युत फ्युज केन्द्र से बिजली काटकर उसे वहाँ से उठाकर लाए। इसकी जानकारी शिकारपुर पुलिस को मिली तो शव को अपने कब्जे में लेकर अप्राकृितक मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमाॅर्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।
पशु बांझपन निवारण शिविर
नरकटियागंज अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गत दोमाठ पंचायत के धर्मपुर गाँव में पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 240 पशुओ का इलाज किया गया। दोमाठ पंचायत की मुखिया सुषमा देवी ने बताया कि थरूहट के सुदूर गाँव में ऐसे शिविर के लगाये जाने से सरकार के प्रति लोगो का रूझान बढा है।
चार ने नामांकन किया
गौनाहा प्रखण्ड के दोमाठ और मेहनौल पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियो के लिए हो रहे उप चुनाव में समाचार लिखे जाने तक नामांकन के आखिरी दिन तक मात्र चार लोगो ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी महम्मद हस्जाम ने बताया कि मेहनौल से तारा देवी और चिरैया देवी जबकि दोमाठ से चन्द्रिका मुखिया और रामचन्द्र निषाद का नामांकन हुआ है, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
अतिक्रमण का मामला
स्थानीय प्रखण्ड के शिकारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मरहिया (मढि़या) गाँव के प्रयाग मलाह की जमीन के एक सिरे छवर की ओर से कांति चैधरी ने अतिक्रमण कर लिया है । उसे अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन देते हुए लिखा है कि खाता नं. 203 खेसरा 1947 रकबा 25 डीस्मल उसके नाम से बन्दोबस्त है। अंचलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारी और अंचल निरीक्षक से जांच प्रतिवेदन की मांग की, उक्त अधिकारी व कर्मचारी ने अपना जांच प्रतिवेदन दे दिया है। सीओ ने इस संबंध में अतिक्रमणवाद चलाने के लिए रिकाॅर्ड बनाने का निर्देश दिया है, लेकिन अभी तक उनके आदेश का अनुपालन कार्यालय कर्मियों ने नही किया है।
जनता दरबार का आयोजन
अनुमण्डल कार्यालय में आज बुधवार को जनता के दरबार में एसडीओ कार्याक्रम का आयोजन किया गया। एसडीओ महमूद आलम ने लोगो की फरियाद सुनी और उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई को संबंधित कर्मियो व अधिकारियों को लिखा। मैनाटांड की सच्ची देवी ने आवेदन देते हुए बताया कि इनरवा निवासी विजय राज ने उसकी शादी हुई । शादी के महज दो वर्ष तक पति ने मुझे साथ रखा उसके बाद से उसने दूसरी शादी कर ली वो भी मेरे मर्जी के बगैर हिन्दू विवाह अधिनियम का उलंघन है। उसके बाद से मुझे अंतहीन प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। मुझपर 107 का मुकदमा भी दायर करा दिया और जानमारने की धमकी दे रहा है। केहुनिया रोआरी निवासी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पूर्व में लालकार्ड में नाम रहने और बाद में हटा देने का मामला दर्ज कराया और कहा है कि चार वर्ष से चार बार जनता दरबार में मामला दिया लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला, शहर के हरदिया चैक निवासी डाॅ. शब्बीर आहमद ने अपने फरियाद में कहा कि उनके क्लिनीक और घर के पास नाली और शौचालय का पानी बहाने वाले मना करने पर झगड़ा पर उतारू हो जाते है। लौरिया रोड वार्ड नम्बर 20 के अमरिका साह व अन्य ने एसडीओ के दरबार में विधवा पेंशन, व अन्य लाभुको ने पेंशन सुधार व अन्य कल्याणकारी योजनाओ के धरातल पर उतारने में अनियमितता की ओर लोगो ने ध्यान आकृष्ट किया। उक्त कार्यक्रम में कुल 28 मामले सामने आये।
राजस्व कचहरी का निरीक्षण
नरकटियागंज अनुमण्डल के भूमि सुधार उप समाहर्ता शम्भू शरण पाण्डेय ने नरकटियागंज राजस्व कचहरी का निरीक्षण किया और ढेर सारी अनियमितता पाया। उन्होने बताया कि अभिलेख संधारण में भारी गड़बड़ी, सारे अभिलेख जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे पाए गये, कर्मचारी की कोताही को उजागर किया। श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि अंचल के सभी अतिक्रमीत जमीन को चिह्नित कर उसकी सूची मांगी है, उन्होने पत्रकारों को बताया कि एक सप्ताह में अतिक्रमित भूमि की सूची एक सप्ताह में नहीं उपलब्ध कराने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भूमि उप सुधार समाहर्ता के साथ अंचल निरीक्षक डाॅ.चन्द्रशेखर तिवारी और राजस्व कर्मचारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
आॅपरेशन के बाद महिलाओ को फर्श पर लिटाया
नरकटियागंज सरकारी अस्पताल में आज बन्ध्याकरण आॅपरेशन किया गया। बताते है कि कुल 62 महिलाओ के आॅपरेशन का लक्ष्य है जबकि समाचार लिखे जाने तक कुल 45 महिलाओ का आॅपरेशन सम्पन्न हो चुका था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आॅपरेशन के बाद महिलाओ को बेड पर लिटाने की जगह इस ठंढी में उन्हें फर्श पर लिटा दिया जा रहा है। आॅपरेशन का काम डाॅ सपना सरखेल और डाॅ मनोज कुमार साह करते पाये गये। स्थानीय बुद्धिजीवियो ने मरीजो को फर्श पर लिटाने के मामले में सरकारी उदासीनता के कारण यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी सारी जवाबदेही अस्पताल प्रशासन की होगी
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें