लंबित प्रकरणों की समय पर करें जांच: कलेक्टर
- समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
छतरपुर, जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत जिन प्रकरणों की जांच की जा रही हैं उनका निराकरण समय पर किया जाना सुनिश्चिित किया जाये। इसी तरह लंबित आवेदनों का निराकरण समय पर हो तथा शासन व वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाये। यह निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने कलेक्टे्रट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि यदि कोई जांच समय पर पूरी न की जाये तो उसका कोई औचित्य नहीं रहता है। अधिकारियों को चाहिये कि वह प्रकरणों की जांच के लिये समय सीमा निर्धारित कर कार्यवाही करना सुनिश्चिित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शीघ्र ही विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाये। उन्होंने अवगत कराया ेिक जिला मुख्यालय पर आगामी 28 दिसम्बर से विकलांगों के लिये तीन दिवसीय करेक्टििव सर्जरी का शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने इसके लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि छतरपुर जिले को लाॅजिस्टिक हब के रूप में विकसित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा उवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग को आवसीय विद्यालयों की जिला अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिये। श्रम विभाग को हर तीन माह में जिला श्रमिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को तालाबों का सर्वे कराने के निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के राजनगर भ्रमण के दौरान जनवाणी के तहत मांग व शिकायतों के 315 प्रकरण वेबसाइट पर अपलोड किये गये हैं। संबंधित विभाग तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित् करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना वालिम्बे, संयुक्त कलेक्टर श्री आर के बोहत, डिप्टी कलेक्टर श्री बीके पाण्डेय, श्री सीएल चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामों में निरंतर भ्रमण एवं रात्रि विश्राम करें राजस्व अधिकारी: कलेक्टर
- राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
छतरपुर, ग्रामवासियों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से राजस्व अधिकारियों को चाहिये कि वे ग्रामों का निरंतर भ्रमण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार हर माह कम से कम 4 हल्कों में रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित् करें
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि राजस्व अधिकारी भू राजस्व एवं अन्य मदों की राजस्व वसूलियां तेजी से करना सुनिश्चित् करें। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों में वसूली ठीक नहीं है उनके तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को अवैधानिक कब्जे एवं अतिक्रमण को प्रभावी कार्यवाही कर हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व गिरदावली में सभी कपिलधारा कूप एवं शासकीय परिसम्पत्तियों को दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वास्तविक रसोइयों के स्वसहायता समूह तैयार कर उन्हें लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित् करें।
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने बैठक में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिले में आगामी मंडी निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराना सुनिश्चित् करें। उन्होंने 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली वृहद् लोक अदालत की आवश्यक तैयारी करने के लिये भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
तहसीलदार श्री सोनकिया को मिला प्रशंसा पत्र
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने वर्ष 2012-13 के अंतर्गत भू-राजस्व, पंचायत उपकर, शाखा विकास कर एवं अन्य वसूली में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत्-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर तहसीलदार श्री विनोद सोनकिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने अन्य तहसीलदारों को भी शत्-प्रतिशत् उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिये।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों का विशेष रूप से निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणालियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गिरीश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री आर के बोहत, डिप्टी कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, श्री चिरोंजी लाल चनाप, एसडीएम श्रीमती सुरभि तिवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस कार्यप्रणाली में संवेदनाओं के महत्व विषय पर मानव अधिकार दिवस संगोष्ठी सम्पन्न
छतरपुर, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री ए पी राहुल की अध्यक्षता एवं नपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संगोष्ठी में समस्त वक्ताओं ने मानव अधिकारों के संरक्षण में पुलिस और सामाजिक संवेदनशीलता पर जोर देते हुये मानव अधिकार की दिशा में कार्य को मानवजाति के लिये कल्याणकारी बताया।
जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूप रेखा व समसायिकता पर प्रकाश डाला। बिजावर थाना के श्री राकेश तिवारी ने पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को सर्वोपरि मानते हुये इस सहयोग के लिये आमजन से भी सहयोग करने की अपील की। महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी परमार तथा वरिष्ठ स्वैच्छिक संगठन कार्यकर्ता श्रीमती मीरा सिंह ने मानव अधिकारों के संरक्षण के लिये महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। परिवीक्षाधीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री लवली सोनी ने पुलिस प्रशासन के सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुये मानव अधिकारों की दिशा में समाज के सभी वर्गों से संवेदनशीलता के साथ सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने लोकतंत्र के ताजा माहौल में सभी के सहयोग से पुलिस कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता को मानवअधिकार संरक्षण पर उपयोगी बताया। बार एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री मनोज व्यास ने जीवंतता के साथ पुलिस की संवेदनशीलता के लिये मानव अधिकारों के लिये जरूरी बताया। राज्य महिला आयोग की महिला मित्र श्रीमती मालती श्रीवास्तव ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सहायता प्राधिकरण के सचिव श्री ए पी राहुल ने न केवल पुलिस बल्कि समाज के सभी वर्गों को मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत पर जोर देते हुये पुलिस व कानूनी दायित्वों के प्रति अधिक से अधिक संवेदनश्ीनता से कार्य करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेश त्रिपाठी ने किया। आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अखिलेश खरे, लेखाधिकारी श्री आर पी तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, स्वैच्छिक संगठनों के सदस्य व छात्र-छात्रायें भी उपस्थित थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें